दोस्तों, जब हम किसी से दिल और जान से मोहब्बत करते हैं और वही प्यार हमारा साथ नहीं देता, तो दिल टूट जाता है। इसे ही Broken Heart कहा जाता है। ऐसी स्थिति में इंसान पूरी तरह टूट सा जाता है, बिखर जाता है। जिस पर उसने भरोसा किया, वही दूर चला जाता है। इससे इंसान बहुत मायूस हो जाता है और प्यार नाम से ही नफरत होने लगती है। इसी कारण हम आपके लिए इस पोस्ट में Broken Heart Shayari In Hindi लेकर आए हैं।
Broken Heart Shayari
दर्द भी उनको मिलता है,
जो रिश्ते दिल से निभाते हैं !
ऐसा नहीं कि अब तेरी तलाश खत्म हो गई,
बस टूटकर बिखरने की चाहत खत्म हो गई !
तेरी यादों के अलावा कुछ नहीं है मेरे पास,
टूटे ख्वाबों के अलावा कुछ नहीं है मेरे पास !
इस इश्क की किताब से,
बस दो ही सबक याद हुए
कुछ तुम जैसे आबाद हुए,
कुछ हम जैसे बर्बाद हुए !
सौ बार कहा दिल से भूल जा उसे,
सौ बार कहा दिल ने, तुम दिल से नहीं कहते !
हे ऊपर वाले,
एक एहसान कर दे मुझ पर इतना सा बता दे,
भुलाया कैसे जाता है दिल तोड़ने वाले को !
मुस्कुराने को मन करता है,
लेकिन बीता हुआ कल फिर रुला देता है !
Sad Broken Heart Shayari in Hindi
ए-दिल, थोड़ी हिम्मत कर,
दोनों मिलकर उसे भूल जाते हैं !
अगर सुकून से जीना है,
तो अकेले जीना सीख लो,
लोग तसल्ली देते हैं, साथ नहीं !
ठोकर खाया हुआ दिल है साहब,
भीड़ से ज्यादा तन्हाई अच्छी लगती है !
तुमसे अच्छी तो तेरी यादें हैं यारा,
इन्होंने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा !
होंठों की हँसी को न समझो हकीकत-ए-जिंदगी,
दिल में उतर के देखो कितने टूटे हुए हैं हम !
मेरे ख्यालों में सिर्फ तुम हो, तुम्हें कैसे भुला दूँ,
इस दिल की धड़कन सिर्फ तुम, तुम्हें कैसे निकाल दूँ !
मुझे पता होता कि,
समय के साथ सब बदलता है,
तो शायद मैं भी बदल जाता !
Dil Tuta Shayari in Hindi
जिंदगी से क्यों रूठ गए हो तुम,
इतने मायूस क्यों हो गए हो तुम,
जरूर तुम्हारा भी किसी ने दिल तोड़ा है,
जो इतने गम-गीन हो गए हो तुम !
कभी तुम्हारी जान थे हम,
आज तुम्हारे लिए अनजान हैं हम !
पहले मुझे भी इश्क का नशा था,
पर जब से दिल टूटा है, नशा ही रह गया !
हमने तो उन्हें पूजा था एक मूरत की तरह,
और उन्होंने हमें चाहा एक, जरूरत की तरह !
सपनों में आने वाली तेरा शुक्रिया,
दिल को धड़काने वाली तेरा शुक्रिया,
कौन करता है आज जहाँ में किसी से इतनी मोहब्बत,
हमें अपनी जिंदगी में शामिल करने वाली तेरा शुक्रिया !
हर पल यही सोचता रहा,
कि कहाँ कमी रह गई थी मेरी चाहत में,
उसने इतनी शिद्दत से मेरा दिल तोड़ा,
के आज तक संभल न पाए !
टूटे दिल की शायरी
सोना बनने चले थे, कांच भी ना रहे,
जैसे हम थे, वैसे भी हम ना रहे !
दर्द में भी ये लब मुस्कुरा जाते हैं,
बीते लम्हे हमें जब भी याद आते हैं !
फूल शबनम में डूब जाते हैं,
जख्म मरहम में डूब जाते हैं,
जब आते हैं खत तेरे,
हम तेरे ग़म में डूब जाते हैं !
जख्म लगा के मेरे दिल पे बड़ी सादगी से,
टूटे हुए मेरे दिल का क्या पूछते हो,
ठुकरा दिया जो तुमने मोहब्बत को इस तरह,
पलट-पलट के प्यार से क्या देखते हो !
Conclusion
दोस्तों, टूटे दिल की यह शायरी आपके जज़्बातों को शब्दों में पिरोती है।
हर दर्द, हर याद और हर टूटे हुए ख्वाब को महसूस कर आप अपने दिल को थोड़ी राहत दे सकते हैं।
अगर आपको यह संग्रह पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें और दिल की बातें साझा करें।